लेखनी कहानी -19-Jul-2022..... मानसून स्पेशल...बरसातकी रात..
बरसात की रात... भाग 3...
रुही और उसकी माँ कान्ता.... दोनों ही प्रकाश से बहुत डरती थीं...। वो दोनों ही क्या बल्कि गाँव का हर शख्स प्रकाश से बात करने में कतराता था...। वजह थीं उसका व्यक्तित्व और बात करने का अंदाज़...। गठीला बदन... रौबदार लंबी मुंछे.... सिर पर सफेद पगड़ी...कड़क आवाज...। उसके अलावा प्रकाश किसी को भी सीधे सीधे कभी कोई जवाब नहीं देता था... हमेशा सामने वाले को खरी खोटी सुनाता रहता था...। इसलिए लोग उससे कम ही बात करना पसंद करते थे...।
घर में भी रुही और कान्ता आपस में मस्ती मजाक करतीं रहतीं थीं...। लेकिन प्रकाश के घर में रहते हुवे उनको भी सांप सूंघ जाता था...। कान्ता को हर वक़्त बस ये ही डर सताता रहता था की प्रकाश किसी बात से नाराज ना हो जाए... इसलिए वो उसे खुश रखने का हर संभव प्रयास करतीं रहतीं थीं...। क्योंकि सिर्फ आवाज ही नहीं प्रकाश का गुस्सा भी बहुत खतरनाक था...। छोटी छोटी बात पर गुस्सा करना और फिर गुस्से में अपना आपा खो देना ये कोई नई बात नहीं थी...। नाजाने कितनी ही बार कान्ता इस गुस्से की मार झेल चुकी हैं...। प्रकाश के बर्ताव की वजह से इलाके का कोई भी शख्स पुरुष हो या महिला कान्ता के घर आने से परहेज करता था..। कान्ता भी घर के बाहर नहीं निकलतीं थीं...। उसने अपनी दुनिया घर की चार दिवारों में बना ली थीं...।
रुही ये बात अच्छे से जानती थीं इसलिए अपने पिता की गैर मौजुदगी में वो हर संभव कोशिश करतीं की उसे खुश रखें...।
माँ बेटी का ये रिश्ता वक्त के साथ साथ ओर भी मजबूत होता जा रहा था...।
रुही को स्कूल की पढ़ाई के बाद प्रकाश ने आगे की पढ़ाई के लिए साफ इंकार कर दिया था...। लेकिन कान्ता ने प्रकाश को बहुत समझाया... हर तरह से मनाया... तब जाकर उसे इजाजत दी गई...। लेकिन वो भी इस शर्त पर की कालेज की पढ़ाई के तुरंत बाद उसके हाथ पीले कर दिए जाएंगे और अगर किसी भी प्रकार की कोई भी अनहोनी हुई तो उसकी जिम्मेदार कांता होगी...। उसके अलावा भी कई तरह की बंदिशों के बाद प्रकाश ने हामी भरी थीं...।
अपनी बेटी के पढ़ने की चाह की खातिर कांता ने प्रकाश की सर शर्त के लिए स्वीकृति दे दी थीं...। कुछ बातों से तो रुही भी अंजान थीं...। लेकिन रुही मस्ती मजाक के साथ साथ पढ़ाई में भी बहुत तेज़ थीं...। उसके सपने बहुत बड़े बड़े थें...। वो आइएएस बनना चाहतीं थीं...।
रुही की सपने कब और कैसे सच होतें हैं जानते हैं कि अगले भाग में...।
Chudhary
08-Aug-2022 11:43 PM
Nice
Reply
shweta soni
23-Jul-2022 12:40 PM
Bahot sunder 👌
Reply
MR SID
23-Jul-2022 09:05 AM
Bahut khub
Reply